26 Apr 2024, 09:54:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तीन दिन की राहत के बाद मध्यप्रदेश में बढ़ने लगा तापमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 7:41PM | Updated Date: May 19 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में आज से तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी भोपाल में दोहपर से आंशिक बादल छाये हुए हैं लेकिन कल के मुकाबले पारा चढ़ा है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, हालांकि सामान्य से अब भी यह एक डिग्री कम है। इसी प्रकार न्यनूतम भी सामान्य से एक डिग्री कम 24 डिग्री रहा। प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ है। दूसरी ओर 44 डिग्री के साथ खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। खंडवा में 42 रहा, यह भी सामान्य से अधिक है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि अगले दो दिन में प्रदेश का लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। भोपाल में अगले 24 घंटों के दौरान शाम को आंशिक बादल रहेंगे। लेकिन तापमान बढ़ने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »