09 May 2024, 01:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

आपके घर की छत और स्टोर रूम में ऐसा बहुत सा कबाड़ होगा, जिसका अब कोई इस्तेमाल नहीं बचा है। अगर कबाड़ को रिसाइकिल होने के लिए कहीं बेच भी दें, तो इससे पर्यावरण को नुकसान तो होगा ही। ऐसे में प्रकृति प्रेमियों के सामने यह समस्या रहती है कि कबाड़ के साथ करें क्या? इसका हल एक अमेरिकी कलाकार अरटर बोरडालो ने ढूंढ लिया है।
 
उन्होंने अपने हुनर से कबाड़ को भी कीमती बना दिया है। उन्होंने घर या फैक्टरी में पड़े बेकार मटेरियल, प्लास्टिक, गाड़ियों के बंपर या टायर जैसे कबाड़ से पशु-पक्षियों के आकर्षक चित्रों की शृंखला बनाई है। अपने इन चित्रों को उन्होंने शहर के चौराहों, पार्क, सड़कों जैसी सार्वजनिक जगहों पर लगाया है। अरटर के अनुसार कबाड़ के इस प्रयोग से लोगों को पारिस्थितिकीय और सामाजिक जागरुकता का संदेश मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »