29 Apr 2024, 18:14:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्तर जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2021 3:06PM | Updated Date: May 23 2021 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहाँ शहरी क्षेत्रों की तुलना में अब ग्रामीण क्षेत्र में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। स्वास्थ विभाग के सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज जगदलपुर (मेकॉज) में उपचार के दौरान कल तीन ग्रामीणों की मौत हुई है, जिसमें करपावंड, और आडावाल की दो महिलाएं और भट्टीपारा किरंदूल का एक पुरूष शामिल है। जिले में शहरी मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण का खतरा अधिक दिखाई दे रहा है। जिले के बकावंड ब्लॉक के छिंदगांव में एक ही परिवार के 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »