26 Apr 2024, 08:08:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL: चैंपियन का फैसला आज- जानें, मुंबई-पुणे में से किसका पलड़ा है भारी?, विजेता को मिलेंगे 15 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 9:35AM | Updated Date: May 22 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

- दबंग स्पोर्ट्स डेस्क

इंदौर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दसवां संस्करण अब अपने नए चैंपियन से मात्र एक कदम की दूरी पर खड़ा है। रविवार को फैसला होगा कि पहली बार फाइनल में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के सिर ट्वेंटी-20 लीग का खिताब सजता है या सितारों से सजी मुंबई इंडियंस खिताबी हैट्रिक लगाती है।

मुंबई इंडियंस की टीम पुणे के हाथों ही अपने घरेलू मैदान पर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में पहुंची और उसने इस मौके को जाया होने नहीं दिया तथा चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली। मुंबई ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से लगभग एकतरफा अंदाज में हराया था और बुलंद हौंसले के साथ वह फाइनल में पहुंची है। जहां यह चौथा मौका होगा जब वह पुणे से इस सत्र में भिड़ेगी। 

स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स टीम पहली बार आईपीएल 10 के फाइनल में पहुंची है। उसके सामने दो बार टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस है। यदि मौजूदा सीजन की बात करें, तो पुणे ने अपने घर में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में मुंबई को हराया था और उसके बाद मुंबई जाकर भी वानखेड़े स्टेडियम में भी उसे मात दी।

मुंबई इंडियंस का भी अपना इतिहास है, क्योंकि उसने तीन बार फाइनल में पहुंचकर दो बार टाइटल जीता है। इस बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू उप्पल (हैदराबाद) के राजीव गांधी स्टेडियम में हो रहा है, जहां का पिच स्पोर्टिंग है। यानी संभावना दोनों टीमों के लिए है। 

सीजन में इस मैदान पर 2268 रन बने हैं। सर्वाधिक स्कोर 209 रन है और 135 न्यूनतम स्कोर। कुल मिलाकर गेंदबाजों को अतिरिक्त मेहनत करना पड़ेगी। दर्शक और प्रायोजक बल्लेबाजों को मारते देखना पसंद करते हैं। तो हो जाईये तैयार मजे के लिए। जिस आईपीएल ने पूरी गर्मी आपका हमारा भरपूर मनोरंजन कराया, उसका वो मुकाबला देखने के लिए, जिसके लिए आठ टीमों ने 48 दिन संघर्ष किया। जाहिर आज का मुकाबला ज्यादा जोरदार होगा। मैच रात ठीक आठ बजे सैट मैक्स चैनल पर लाइव दिखेगा। 
 
फाइनल तक का सफर...
- राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स
पुणे में मुंबई को 7 विकेट से हराया -6 अप्रैल
इंदौर में पंजाब से 6 विकेट से हारे -8 अप्रैल
पुणे में दिल्ली से 97 रन से हारे -11 अप्रैल
राजकोट में लॉयंस से 7 विकेट से हारे -14 अप्रैल
बेंगलुरु में बेंगलुरु को 27 रन से हराया -16 अप्रैल
पुणे में हैदराबाद को 6 विकेट से हाराया -22 अप्रैल
मुंबई में मुंबई को 3 रन से हराया -24 अप्रैल
पुणे में कोलकाता से 7 विकेट से हारे -26 अप्रैल
पुणे में बेंगलुरु से 61 रन से जीते -29 अप्रैल 
पुणे में गुजरात से 5 विकेट से जीते -1 मई
कोलकाता में कोलकाता से जीते 4 विकेट से -3 मई
हैदराबाद में हैदराबाद से 12 रन से जीते -6 मई
दिल्ली में दिल्ली से हारे 7 रन से -12 मई
पुणे में पंजाब से 9 विकेट से जीते -14 मई
मुंबई में मुंबई से 20 रन से जीते -16 मई
 
- मुंबई इंडियंस
पुणे में पुणे से 7 विकेट से हारे -6 अप्रैल
मुंबई में कोलकाता से 4 विकेट से जीते -9 अप्रैल
मुंबई में हैदराबाद से 4 विकेट से जीते -12 अप्रैल
बेंगलुरु में बेंगलुरु से 4 विकेट से जीते -14 अप्रैल
मुंबई में गुजरात से 6 विकेट से जीते -16 अप्रैल
इंदौर में पंजाब से 8 विकेट से जीते -20 अप्रैल
मुंबई में दिल्ली से 14 रन से जीते -22 अप्रैल
मुंबई में पुणे से 3 रन से हारे -24 अप्रैल
राजकोट में गुजरात से टाई -29 अप्रैल
मुंबई में बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया -1 मई
दिल्ली में दिल्ली को 146 रन से हराया -6 मई
हैदराबाद में हैदराबाद से 7 विकेट से हारे -8 मई
मुंबई में पंजाब से 7 रन से हारे -11 मई
कोलकाता में कोलकाता को 9 रन से हराया -13 मई
मुंबई में पुणे से 20 रन से हारे -16 मई
 
सबसे ज्यादा स्कोर मुंबई इंडियंस
- 223/6 मुंबई में 20 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 11 मई
- 111/4 बेंगलुरु में कोलकाता के खिलाफ 14.3 ओवर में 19 मई  
- 2460 रन 17 मैचों में 87 विकेट गंवाकर 
 
सबसे ज्यादा स्कोर पुणे सुपरजॉयंट्स  
- 187/3 पुणे में 19.5 ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 अप्रैल
- 78/1 पुणे में 12 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 14 मई
- 2342 रन 17 मैचों में 74 विकेट गंवाकर
 
पुणे के लिए सर्वाधिक रन...
- 421 रन स्टीवन स्मिथ 14 पारियों में 124.92 के स्ट्राइक रेट से 2 अर्धशतक के साथ, 36 चौके 10 छक्के शामिल
- 388 रन राहुल त्रिपाठी 13 पारियों में 149.80 के स्ट्राइक रेट से, 2 अर्धशतक के साथ 43 चौके, 17 छक्के शामिल
- 338 रन अजिंक्य रहाणे 15 पारियों में 118.59 के स्ट्राइक रेट से, 2 अर्धशतक के साथ 30 चौके, 9 छक्के शामिल
- 317 रन मनोज तिवारी 12 पारियों में 139.03 के स्ट्राइक रेट से, 2 अर्धशतक के साथ 30 चौके, 11 छक्के शामिल
- 188 चौके पुणे के बल्लेबाजो ने लगाए
- 89 छक्के पुणे के बल्लेबाजों ने लगाए
 
पुणे के लिए सर्वाधिक विकेट...
- 22 विकेट जयदेव उनादकट ने 11 मैच में 41.5 ओवर में 7.24 के इकॉनॉमी रेट से लिए
- 18 विकेट इमरान ताहिर ने 12 मैच में 47 ओवर में 7.85 के इकॉनॉमी रेट से लिए
- 11 विकेट शार्दुल ठाकुर ने 11 मैच में 36.1 ओवर में 8.51 के इकॉनॉमी रेट से लिए
 
मुंबई के लिए सर्वाधिक रन...
- 391 रन पार्थिव पटेल 15 पारियों में 136.23 के स्ट्राइक रेट से, 2 अर्धशतक के साथ 49 चौके, 8 छक्के शामिल
- 478 रन किरॉन पोलॉर्ड 15 पारियों में 138.46 के स्ट्राइक रेट से, 2 अर्धशतक के साथ, 26 चौके, 21 छक्के शामिल
- 333 रन नीतीश राणा 12 पारियों में 126.13 के स्ट्राइक रेट से, 24 चौके, 7 छक्के के साथ
- 309 रन रोहित शर्मा 15 पारियों में 123.10 के स्ट्राइक रेट से, 27 चौके, 9 छक्के के साथ
- 240 रन हार्दिक पंड्या 15 पारियों में 158.94 के स्ट्राइक रेट से, 11 चौके, 19 छक्के
- 216 चौके मुंबई के बल्लेबाजों ने लगाए हैं
- 112 छक्के मुंबई के बल्लेबाजों ने लगाए हैं
 
मुंबई के लिए सर्वाधिक विकेट...
- 19 विकेट मिचेल मॅक्लिंघन ने 14 मैच में 54 ओवर में 9.38 के इकॉनॉमी रेट से लिए
- 18 विकेट जसप्रीत बुमराह ने 15 मैच में 55.2 ओवर में 7.35 के इकॉनॉमी रेट से लिए हैं।
 
स्टीवन स्मिथ बल्ले के साथ रणनीति बनाने में भी सफल
245.45 मैच में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट मनोज तिवारी ने पुणे के लिए आरसीबी के खिलाफ 16 अप्रैल को बेंगलुरु में बनाया। 27 रन की पारी के दौरान। 
8 सर्वाधिक कैच जयदेव उनादकट ने राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के लिए हैं। 
17 सर्वाधिक छक्के पुणे के लिए राहुल त्रिपाठी ने लगाए हैं। 
 
रोहित शर्मा कप्तानी/बल्लेबाजी में विपक्षी कप्तान के मुकाबले कमतर
263.63 मैच में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने केकेआर के खिलाफ 9 अप्रैल को मुंबई में बनाया। 29* रन की पारी द्वारा। 
13 सर्वाधिक कैच मुंबई इंडियंस के लिए किरॉन पोलॉर्ड ने लिए हैं। 
21 सर्वाधिक छक्के मुंबई के लिए किरॉन पोलॉर्ड ने लगाए हैं। 
 
यह है इनामी राशि
- परफेक्ट कैच आॅफ द सीजन  
- सर्वाधिक छक्के लगाने वाले को 
- सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले को 
- स्टाइलिश प्लेयर आॅफ द सीजन 
- इंमर्जिंग प्लेयर आॅफ द सीजन
- आॅरेंज कैप
- पर्पल ब्ल्यू कैप
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »