26 Apr 2024, 14:27:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

जब मैदान में धोनी के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 1:59PM | Updated Date: May 18 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स और मुंबई इंडियंस मैच के दौरान जब महेंद्रसिंह धोनी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे, तो एक फैन जबरन मैदान में घुस आया। मैदान में घुसकर वो धोनी के पांव पकड़ने के लिए भागा। मुंबई इंडियंस को हराने के बाद टीम जीत का जश्न मना रही थी, तभी ये फैन मैदान में घुस गया।   मैदान पर घुसे फैन ने धोनी को आवाज लगाई, जिसके बाद उन्होंने पीछे पलट कर देखा और वो एक दम से चौंक गए। 
 
दरअसल, एक अनजान शख्स उनकी ओर दौड़ते आ रहा था और इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते, वो उनके बेहद करीब आ गया और उनके पैर छूते हुए उनके हाथ पकड़ लिए। फैन ने धोनी से गले मिलने की जिद की। इतनी देर में ग्राउंड स्टाफ के लोग भी वहां पहुंच गए और उसे खींचकर वापस ले गए। अपने लिए क्रेजी इस फैन के लौटते ही धोनी ने स्मिथ को कुछ कहा और उन्हें जोर की हंसी आ गई, उनके साथ-साथ स्मिथ भी हंसने लगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »