26 Apr 2024, 12:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

खुशी है कि IPL वैश्विक ब्रांड बन गया है : प्रीति जिंटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 7:50PM | Updated Date: Apr 30 2017 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। किंग्स इलेवन टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वैश्विक ब्रांड बनने पर खुशी व्यक्त की जिसका भारतीय क्रिकेट और अन्य खेलों पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है। 

 
जिंटा ने कहा, यह हमारे लिए उतार चढ़ाव वाली यात्रा रही। उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा वर्ष रहेगा लेकिन अब तक की यात्रा अविश्वसनीय रही है। IPL जहां से शुरू हुआ था और आज यह जिस मुकाम पर पहुंच गया है, यह वैश्विक ब्रांड बन गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये ललित मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए जिन्होंने भारत में IPL को शुरू करके इस खेल की दशा और दिशा बदल दी। 
 
जिंटा ने कहा, हमें निश्चित तौर पर ललित मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए क्योंकि IPL को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही। जब भी हमें (मालिकों) कोई परेशानी होती थी हम उनके पास जाते और वह पांच मिनट में उसे सुलझा देते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »