26 Apr 2024, 16:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

कोलकाता के ईडन गार्डेंस के चार स्टैंड शहीदों को समर्पित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 12:44PM | Updated Date: Apr 29 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। शहीदों को सम्मान देने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) आगे आया है। दुनिया के बेहतरीन स्टेडियमों में शुमार होने वाले ईडन गार्डेंस के चार स्टैंडों के नाम उन सैनिकों के नाम किए हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इन स्टैंडों का नामकरण शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए आईपीएल मैच से पहले किया गया।
 
देश की रक्षा को समर्पित चार युद्धवीरों के नाम ईडन गार्डेंन पर छाया जब बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने स्टेडियम के चार ब्लॉक का नाम इनके नाम पर रखा। लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, कर्नल एनजे नायर, हवलदार हंगपन दादा और सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम की पट्टियों का बुधवार को समारोह में अनावरण किया गया।
 
बता दें कि यह स्टेडियम रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बना है और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष बीएन दत्त और जगमोहन डालमिया तथा पूर्व क्रिकेटर पंकज राय के नाम पर ब्लॉक रखने के बाद यह औपचारिकता तय थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »