26 Apr 2024, 18:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

उथप्पा की गंभीर पारी से जीता कोलकाता- पुणे को 7 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 10:00AM | Updated Date: Apr 27 2017 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। रॉबिन उथप्पा (87) और कप्तान गौतम गंभीर (62) की धमाकेदार पारियों तथा दोनों के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-10 के 30वें मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स को 7 विकेट से हराया। 
 
महाराष्ट्र क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बनाते हुए मैच आसानी से जीत लिया। कोलकाता की यह 8 मैचों में छठी जीत है, जबकि पुणे की यह 8 मैचों में चौथी हार है। 
 
शतकीय साझेदारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से प्लेयर आॅफ द मैच रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने मैच जिताऊ पारी खेली। उथप्पा ने 185.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों का सामना कर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। यह उनका इस आईपीएल में तीसरा अर्धशतक है। उथप्पा ने इमरान ताहिर को 3 छक्के, 1 चौका, वॉशिंगटन सुंदर को 2 छक्के, 1 चौका और डेनियल क्रिस्टियन को 1 छक्का और 1 चौका लगाया। उन्होंने उनादकट को दो, शार्दुल ठाकुर और राहुल त्रिपाठी को एक-एक चौका जमाया।
 
गौतम गंभीर ने 46 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने 134.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। गंभीर को यह इस आईपीएल का तीसरा अर्धशतक है। गंभीर ने वॉशिंगटन सुंदर को दो, उनादकट, क्रिस्टियन और राहुल त्रिपाठी को एक-एक चौका लगाया। गंभीर ने ताहिर को एक चौका और 1 छक्का जमाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की।
 
स्मिथ की कप्तानी पारी
राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 37 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। स्मिथ का यह दूसरा अर्धशतक है। स्मिथ ने ओपनर अजिंक्य रहाणे (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 5.4 ओवर में 47 और महेंद्र सिंह धोनी (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 3.5 ओवर में 36 रन की साझेदारी की। रहाणे और राहुल त्रिपाठी (38) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 65 रन की साझेदारी की।
 
ऐसे बने रन
पुणे : मेंडेंटरी पॉवरप्ले-57 रन, 50 रन-35 गेंद, 100 रन-73 गेंद, 150 रन-106 गेंद।
कोलकाता : मेंडेंटरी पॉवरप्ले-45 रन, 50 रन-40 गेंद, 100 रन-60 गेंद, 150 रन-85 गेंद।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »