27 Apr 2024, 05:49:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

फ्लाइट में लक्ष्मण ले रहे थे खर्राटे, युवराज ने कर दी तस्वीर VIRAL

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 11:39AM | Updated Date: Apr 22 2017 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। युवराज सिंह यूं तो पिच पर धुंआधार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं मगर मैदान से बाहर इनसे बढ़िया टांच-खिंचाई करने वाला कोई और क्रिकेटर शायद ही पूरी दुनिया में हो। एक ऐसा ही मामला तब हुआ जब सनराइजर्स हैदराबाद के कोच वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ लौट रहे थे। इस बीच वह फ्लाइट में कुछ पल के लिए सो गए।
 
बस इतने में ही युवराज सिंह को मौका मिल गया। युवराज सिंह ने तुरंत लक्ष्मण की फ्लाइट में सोते हुए फोटो क्लिक करके उसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर दिया। इस तस्वीर में श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी नजर आ रहे हैं। युवराज सिंह ने इस फोटो पर लिखा- ‘मैं और मुरली सर खर्राटों को एन्जॉय करते हुए।’ इस तस्वीर को 155.3 हजार लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 303 लोग इससे कमेंट कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »