27 Apr 2024, 08:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

नेहरा ने खोला राज- डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने के लिए चाहिए ये खास गुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 12:36PM | Updated Date: Apr 12 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा 37 वर्ष की उम्र में भी आईपीएल-10 में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख गेंदबाज हैं। उनका मानना है कि डेथ ओवरों में गेंदबाजी के लिए गेंदबाज को मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। आशीष नेहरा के अनुसार, डेथ ओवर्स में कई बार प्रारंभिक दो गेंदों पर ही आपको दो छक्‍के पड़ जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी अगर आप मानसिक रूप से दृढ़ हैं तो वापसी कर सकते हैं। 
 
नेहरा ने कहा- अंतिम ओवरों को लेकर मेरी सीधी सोच है। सबसे पहले तो आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत होना होगा। कई बार मैने देखा कि पहली गेंद पर छक्का पड़ जाता है और दूसरी पर भी। आपको एक ओवर में 25-26 रन भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा- यदि आप मानसिक रूप से दृढ़ हैं तो पहली दो गेंद पर छक्के पड़ने के बाद भी आप 15 रन का ओवर फेंक सकते हैं। ये 5-10 रन काफी फर्क पैदा करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »