26 Apr 2024, 12:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मनीष पांडेय ने किया अनोखा कारनामा, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 4:00PM | Updated Date: Apr 10 2017 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में कुछ भी ऐसा नहीं है, जो संभव ना हो। टी-20 फॉर्मेट के इन मैचों में हर कारनामा मुमकिन है। ऐसा ही एक अनोखा कारनामा कोलकाता नाइटराइडर्स के मनीष पांडेय ने किया और अनहोनी को होनी में बदल दिया। 

मनीष ने केकेआर की पारी के आखिरी ओवर में मैक्लेगन के खिलाफ 21 रन बना डाले। इनमें से 18 रन तो उन्होंने दो गेंदों में ही बना दिए। मैक्लेगन के इस ओवर की पहली गेंद पर मनीष ने छक्का जड़ा, दूसरी गेंद जकि नो बॉल थी पर उन्होंने चौका जड़ा, अगली गेंद मैक्लेगन ने वाइड फेंकी और इसके बाद अगली गेंद पर पांडेय ने एक और छक्का जड़ दिया। इस तरह केकेआर की पारी की दो गेंदों पर पांडेय ने 18 रन बना लिए, जिनमें एक-एक रन नो बॉल और वाइड से मिला था जबकि बाकी के 16 रन पांडेय ने 2 छक्के और एक चौका जड़ते हुए बनाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »