26 Apr 2024, 21:46:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

कल पंजाब से होने वाले मुकाबले के लिए पुणे टीम इंदौर पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 3:11PM | Updated Date: Apr 7 2017 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। होल्कर स्टेडियम पर शनिवार को होने वाले पहले आईपीएल टी-20 मुकाबले के लिए पुणे राइजिंग सुपरजाइंट की टीम इंदौर पहुंच गई है। कप्तान स्टीव स्मिथ की अगवानी में पुणे राइजिंग शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना दूसरा आईपीएल मुकाबला इंदौर में खेलेगी। एअरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस भी खिलाड़ीयों की झलक पाने पहुंचे थे। पुणे टीम का हिस्सा और भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सबसे ज्यादा क्रेज फैंस में देखने को मिला।

आठ अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला है,इस मुकाबले के लिए पुणे की टीम शुक्रवार दोपहर शहर पहुंचीं, टीम के आने से पहले ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस जुट गए थे, जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले,फैंस बस के पास जमा हो गए और अपने सितारा खिलाडि़यों की तस्वीरें लेने में जुट गए। 

इस सीजन में टीम के कप्तान भले ही स्टीव स्मिथ हों,लेकिन धोनी का जादू फैंस पर अभी भी सर चढ़कर बोल रहा है,इसीलिये एयरपोर्ट पर इकठ्ठा हुए फैंस की नजरें धोनी को ही तलाश रही थीं,धोनी के अलावा रहाणे भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, वहीं एमपी की तरफ से खेलने वाले ईश्वर पांडे और अंकित शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं। 

पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद पुणे टीम के हौंसले बुलंद हैं, ऐसे में शनिवार को होने वाले मुकाबले से पहले पुणे की टीम होलकर स्टेडियम में शुक्रवार रात को अभ्यास करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »