26 Apr 2024, 22:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

डिंडा ने IPL इतिहास के सबसे महंगे इस ओवर का रिकॉर्ड...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 12:00PM | Updated Date: Apr 7 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। IPL 10 का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजॉयन्ट्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला गया। खास बात यह कि इसमें 9 सीजन तक बतौर कप्तान खेले एमएस धोनी पहली बार केवल एक खिलाड़ी की हैसियत से उतरे। हालांकि भी लय में नहीं दिखे। अच्छी बात यह रही कि उनकी टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे की फिफ्टी से मैच 7 विकेट से जीत लिया।

पुणे की ओर से अंतिम ओवर अशोक डिंडा ने किया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आते ही उनका छक्के से स्वागत किया और लगातर तीन छक्के जड़े। फिर एक चौका लगाया और फिर एक छक्का लगा दिया। इस ओवर में 30 रन बने। इसके साथ ही डिंडा ने आईपीएल के सबसे महंगे अंतिम ओवर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले पारी के अंतिम ओवर में डेविड हसी और राहुल शुक्ला ने 27 रन खर्च किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »