26 Apr 2024, 08:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिग्विजय को कांग्रेस ने भोपाल में फसा दिया है : कैलाश विजयवर्गीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 5:34PM | Updated Date: Mar 24 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की घोषणा कर उन्हें फसा दिया है। विजयवर्गीय ने यहां पत्रकारों से कहा कि यदि भाजपा उन्हें मौका दे तो वे सिंह के खिलाफ भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने तैयार हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने में मजा आएगा।
 
यहां भाजपा नेताओं की ओर से आयोजित मैं हूँ चौकीदार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विजयवर्गीय ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सिंह को भोपाल से चुनाव लड़ाने की बात कहकर उन्हें फसा दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कल भोपाल में घोषणा की है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सिंह को भोपाल से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद से राजनैतिक बयानबाजी का दौर जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »