27 Apr 2024, 05:00:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

बीरेंद्र और वंदना साल के सर्वश्रेष्ठ हाकी खिलाड़ी, बलबीर सीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2015 10:48PM | Updated Date: Mar 28 2015 10:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अनुभवी मिडफील्डर बीरेंद्र लाकड़ा और फारवर्ड वंदना कटारिया को शनिवार को यहां पहले सालाना हाकी इंडिया पुरस्कारों में क्रमश- सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी चुना गया जबकि तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।

यहां रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुए पहले हाकी इंडिया पुरस्कारों में कुल दो करोड़ 81 लाख 50 हजार रूपए के पुरस्कार पिछले साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ और हाकी को विशिष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किये गए। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के ध्रुव बत्रा पुरस्कार के तौर पर वंदना और बीरेंद्र को 25 . 25 लाख रूपये प्रदान किये गए।

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता- लंदन 1948, हेलसिंकी 1952 और मेलबर्न 1956-सेंटर फारवर्ड बलबीर सिंह सीनियर को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तौर पर 30 लाख रूपए दिए गए। इस मौके पर बलबीर सीनियर ने कहा यह बहुत फख्र की बात है। मुझे लंदन ओलंपिक 2012 के दौरान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 16 ओलंपियनों में चुना गया था लेकिन यह सम्मान खास है क्योकि मुझे अपने देश से मिला है।’’

 

उन्होंने यह भी कहा यह पुरस्कार राशि बलबीर फाउंडेशन को जाएगी और इसका इस्तेमाल हाकी के लिए ही किया जाएगा। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान अंडर 21 खिलाड़ी का जुगराज सिंह पुरस्कार हरमनप्रीत सिंह और महिला खिलाड़ी के लिए असुंथा लाकड़ा पुरस्कार नमिता टोप्पो को दिया गया। वहीं वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का बलजीत सिंह पुरस्कार भारतीय टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश को मिला।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »