27 Apr 2024, 20:40:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एफआईएच प्रो लीग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2022 4:45PM | Updated Date: Feb 14 2022 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉचेफस्ट्रूम । ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह के चार रोमांचक गोलों से भारत ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से करारी मात दी। भारत ने पिछले मैच में फ़्रांस से मिली 0-5 की हार से उबरते हुए इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया। भारत की हॉकी टीम ने रविवार को ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह के चार रोमांचक गोलों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त बनायी। जिससे दक्षिण अफ्रीका पहले हाफ मेंं 1-3 से पीछे रहा। भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत ने 36', 52', 60', 60' वें मिनट में गोल दागे जबकि शिलानंद लाकडा ने 27वें और 48वें मिनट पर भारत की ओर से गोल किए।
 
इसके साथ ही सुरेन्द्र कुमार ने 15वें मिनट में, मनदीप सिंह ने 28वें मिनट में, सुमित ने 45वें और शमशेर सिंह ने 56 मिनट में गोलकर दक्षिण अफ्रीका की आशाओं में पानी फेर दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेनियल बेल और कॉनर ब्यूचैम्प ने एक-एक गोल किया। भारत वर्तमान में प्रो हॉकी लीग रैंकिग में चार मैचों के बाद 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका तालिका में सबसे नीचे है। वह एक मैच भी नहीं जीत सका। भारत अगला एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022 होम लेग में 26 और 27 फरवरी को स्पेन से खेलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »