27 Apr 2024, 01:24:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

भारत ने जापान को 4-0 से हराकर हाकी श्रृंखला जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2015 10:06PM | Updated Date: May 9 2015 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। आकाशदीप सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने चौथे और आखिरी हाकी मैच में यहां जापान को 4-0 से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती।


भारत को वी आर रघुनाथ ने 26वें मिनट में बढ़त दिलायी जबकि आकाशदीप ने इसके एक मिनट बाद बढ़त 2-0 कर दी। उन्होंने इसके बाद 53वें मिनट में भी गोल दागा जबकि इस बीच धर्मवीर सिंह ने 36वें मिनट में टीम के लिये तीसरा गोल किया।


पहला मैच ड्रा छूटने के बाद भारत ने अगले तीनों मैच जीतकर विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल से पहले अपनी पुख्ता तैयारियों का अच्छा नमूना पेश किया।


पहले क्वार्टर में जापान ने अच्छी चुनौती दी। इस क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो पाया। रघुनाथ ने दूसरे क्वार्टर में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत का खाता खोला। यह श्रृंखला में उनका तीसरा गोल था। आकाशदीप के गोल से भारत मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त पर था।


भारत ने इसके बाद दबदबे वाला प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने दमखम और कौशल का अच्छा नजारा पेश करके जापान को कोई मौका नहीं दिया। इस बीच धर्मवीर ने एस वी सुनील के बेहतरीन प्रयास से स्कोर 3-0 कर दिया। जापान को इस बीच पेनल्टी कार्नर भी मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी अपना दबदबा बनाये रखा और इस बीच आकाशदीप ने मैच का अपना दूसरा गोल किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »