26 Apr 2024, 10:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

भारतीय टीम ने भी लिया उरी हमले का बदला, पाक को 3-1 से धोया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2016 8:20PM | Updated Date: Sep 29 2016 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आज यहां 3-1 से करारी शिकस्त देकर पुरुषों की चौथी अंडर-18 एशिया कप हॉकी की टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। भारत शुक्रवार को फाइनल में मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगा। 

दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भी काफी सफल रही हैं, जिसमें भारत ने 2001 में खिताब जीता था जबकि 2009 में वह पांचवें स्थान पर रहा था। पाकिस्तान भी दो बार टूर्नामेंट में सफल रह चुका है, उसने 2009 में ट्रॉफी जीती थी जबकि 2011 में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

हालांकि इस बार दोनों को विपरीत परिणाम हासिल हुए हैं। पाकिस्तान ने गैरअनुभवी और आसान पूल में आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश किया, उसने चीनी ताइपे को शुरुआती मैच में 6-1 से और अगले मैच में चीन को 6-0 से शिकस्त दी। उन्होंने अपना अंतिम मैच हांगकांग के खिलाफ 14-0 से जीता ओर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »