27 Apr 2024, 08:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

जोहोर कप जूनियर: भारत ने पाक को 5-1 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2015 1:12AM | Updated Date: Oct 12 2015 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलेशिया। मौजूदा चैंपियन भारत ने आज यहां अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-1 से करारी शिकस्त देकर पांचवें सुल्तान जोहोर कप जूनियर हाकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरूआत की।

भारतीय लड़कों ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा और अपने पहले मैच में ही आसान जीत दर्ज की।

भारतीय टीम मैच शुरू होते ही आक्रामक हो गयी और उसने पहला गोल करने में भी समय नहीं लगाया। अजय यादव ने पांचवें मिनट में यह गोल दागा। इसके बाद भी टीम ने पाकिस्तानी रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा।

पहले हाफ के बीच में भारत को पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर ने उसे बचा दिया। पाकिस्तान ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय गोलकीपर पूरी तरह से मुस्तैद था।

भारत के लिये 23वें मिनट में सुमित कुमार ने दूसरा गोल किया। दीपसान टिर्की ने बायीं तरफ से उनके लिये गेंद बढायी और उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

इसके चार मिनट बाद अरमान कुरैशी ने भारत के लिये तीसरा गोल दागा। इसके बाद 34वें मिनट में परविंदर सिंह ने शानदार मैदानी गोल करके भारत को मध्यांतर तक 4-0 से आगे रखा।

पाकिस्तान के लिये एकमात्र गोल 45वें मिनट में मोहम्मद दिलबर ने किया जबकि हरमनप्रीत सिंह ने इसके तुरंत बाद ही भारत की तरफ से पांचवां गोल कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »