26 Apr 2024, 22:20:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

महिला हॉकी :जूनियर एशिया कप में भारत ने उत्तर कोरिया को 13-0 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2015 7:58PM | Updated Date: Sep 5 2015 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन। भारत ने सातवें महिला जूनियर एशिया कप हाकी टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत करते हुए आज यहां उत्तर कोरिया को 13-0 से रौंद दिया।

   
भारत ने 11वें मिनट में प्रीति दूबे के गोल की मदद से बढ़त बनाई जबकि जसप्रीत कौर ने 20वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया।
   

भारत के लिए तीसरा गोल 24वें मिनट में नवनीत कौर ने किया जबकि कप्तान रानी रामपाल ने 28वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया। लिली ने इसके बाद 31वें मिनट में गोल दागा जबकि पूनम बार्ला ने एक और गोल दागकर मध्यांतर तक भारत को 6-0 से आगे रखा।
   

भारत ने दूसरे हाफ में भी सात गोल दागे। रानी ने 43वें, 44वें और 46वें मिनट में गोल दागते हुए हैट्रिक पूरी की और भारत को 9-0 से आगे कर दिया। लिलिमा मिंज ने 51वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागा जबकि भारत ने 52वें, 64वें और 70वें मिनट में गोल दागकर 13-0 से जीत सुनिश्चित की। मौजूदा टूर्नामेंट एचआईएच जूनियर विश्व कप :महिला: 2016 की क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता है। भारत अगले मुकाबले में कल सिंगापुर से खेलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »