09 May 2024, 02:38:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

भारत ने अभ्यास मैच में ब्रिटेन को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2015 11:49PM | Updated Date: Jun 18 2015 11:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। पिछले मैच में अमेरिका को हराने के बाद भारतीय पुरूष हाकी टीम ने फिंट्रो हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले चौथे अभ्यास मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से मात दी।
    

भारतीय टीम ने मैच के पहले ही मिनट में खाता खोला जब गुरबाज सिंह ने विरोधी सर्कल में खलबली मचाकर गोल कर दिया। उन्होंने ब्रिटिश डिफेंडरों के संभलने का मौका ही नहीं दिया।
    

इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार हमले बोले और दूसरा गोल 12वें मिनट में देविंदर वाल्मीकि ने दागा। इसके आठ मिनट बाद फारवर्ड आकाशदीप सिंह ने तीसरा गोल किया।
     

ब्रिटेन के लिये एकमात्र गोल 28वें मिनट में किया गया। भारतीय डिफेंडरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं दिया। भारत विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल के पहले मैच में 20 जून को फ्रांस से खेलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »