27 Apr 2024, 10:47:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

अदरक का 1 टुकड़ा बड़े काम का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 4:22PM | Updated Date: Jun 29 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज हम अदरक को लेकर बात करे तो आपको ये बता दें कि ये एक भारतीय मसाला है जो हर घर में प्रतिदिन इस्तेमाल होता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसका ज्यादातर सेवन सर्दियों में किया जाता है। सर्दियों में इसे खाने से खांसी- जुकाम, बलगम जैसी परेशानियों से खुद को बचा सकते है। रोजाना अदरक का 1 टुकड़ा खाने से शरीर को अनेक फायदे मिलते है।
 
माइग्रेन का उपचार 
जब भी माइग्रेन का अटैक आए, तब अदरक की चाय बनाकर पीएं। इससे माइग्रेन में होने वाले दर्द और उल्टी से बहुत हद तक राहत मिलेगी।
 
दिल को रखता है स्वस्थ 
अदरक कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने, ब्लड प्रेशर को ठीक रखने, खून को जमने से रोकने का कार्य करता है। इससे दिल संबंधित रोग भी नहीं होते है।
 
मासिक धर्म में लाभदायक 
कुछ औरतों को मासिक धर्म के दौरान काफी दर्द होता है। ऐसे में अदरक की चाय काफी लाभ पहुंचाती है। इसलिए दिन में 2 बार अदरक की चाय पीएं।

मोर्निंग सिकनेस 
मोर्निंग सिकनेस की परेशानी अधिकतर गर्भवती औरतों को होती है। प्रतिदिन सुबह अदरक के 1 टुकड़े को चबा कर खाएं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से ये समस्या दूर हो जाएगी।
 
ऊर्जा करें प्रदान 
सर्दी में इसके सेवन से शरीर गर्म तो रहता ही है साथ ही उसे ऊर्जा भी मिलती है। प्रतिदिन सुबह अदरक वाली चाय पीने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है।

सर्दी-जुकाम तथा फ्लू 
सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी छोटी-मोटी परेशानी होना आम है। इससे बचने के लिए रोजाना अदरक का सेवन करना चाहिए।
 
पाचन तंत्र शक्तिशाली 
अदरक पेट फूलने, कब्ज, गैस, एसीडिटी जैसी परेशानियों को ठीक रखने में भी मददगार है। जिन लोगों को पेट से संबंधित परेशानियां रहती है वह प्रतिदिन सुबह खाली पेट अदरक खाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »