26 Apr 2024, 09:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

कसूरी मेथी में छिपे है सेहत के राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 3:29PM | Updated Date: Jun 25 2018 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर बीमारी का इलाज अग्रेंजी दवाइयां ही नहीं होती है। घर में रखी हुई चीजें भी हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में काम आ सकती है। खासतौर पर किचन में रखी हुई चीजें। घर का किचन वो हैं जो हमारी भूख तो मिटाता ही है साथ ही हमारी सेहत का भी ख्याल रखता है। किचन की कई सारी चीजें है जो औषधि का काम करती है और कई बीमारियों में लाभदायक होती है। ऐसी ही एक छोटी सी चीज के बारे में बता रहे है जो हमारे कीचन में हमेशा रहती है।
 
जी हां हम बात कर रहे है कसूरी मेथी की। कसूरी मेथी से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आयुर्वेद में कसूरी मेथी को औषधि माना गया है। यह सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। जानते हैं कसूरी मेथी के होने वाले फायदों के बारे में। पेट की बीमारियों के लिए कसूरी मेथी रामबाण इलाज है। अपने खाने में थोड़ी सी कसूरी मेथी को शामिल करके आप अच्छी सेहत पा सकते हैं। महिलाओं के लिए कसूरी मेथी बहुत लाभदायक है। यह खून की कमी को दूर करती है।
 
महिलाओं में एनीमिया की शिकायतको दूर करने में भी यह मददगार है। इसलिए महिलाओं की मासिक समस्या के लिए यह गुणकारी है। साथ ही जो महिलाएं स्तनपान कराती है उन्हें कसूरी मेथी खाना फायदेमंद है। ब्रेस्टफिडिंग कराने वाली महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए खिलाई जाती है। इसके अलावा हार्ट के पेशेंट के लिए भी यह लाभदायक है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक और आंतों की समस्या रहती है उन्हें कसूरी मेथी खानी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »