27 Apr 2024, 01:29:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

क्‍यों पड़ जाते हैं नाखून पर सफेद दाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 4:48PM | Updated Date: Jun 11 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर लोगों के नाखूनों पर सफेद दाग हो जाते है। वे इन दागों को अपनी सेहत से जोड़कर देखने लगते हैं। इतना ही नहीं इन सफेद दागों से जुड़े कई सारे मिथ भी हैं। अक्सर कहा जाता है कि शरीर में कैल्सियम की कमी से ये सफेद दाग पड़ जाते हैं। लेकिन ये सच नहीं हैं। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों आपके नाखूनों पर सफेद दाग पड़ जाते हैं।
 
साइंशो के मुताबिक,  ये सफेद दाग दरअसल नाखूनों के नीचे की मृत कोशिकाएं होती हैं। कई बार हमारे नाखून किसी कारणवश चोट के शिकार हो जाते हैं और हमें उसका एहसास नहीं होता है। लेकिन कुछ समय बाद जब नाखून वृद्धि कर जाते हैं तो ये स्पॉट दिखाने लगते हैं। कभी-कभी कुछ मामलों में ये सफेद स्पॉट नाखूनों में फंगस इंफेक्शन और बुखारजनित बीमारी के कारण भी दिखने लगते हैं।
 
पीले नाखून
फीके, हल्के पीले व कमजोर नाखून अनीमिया, हृदय संबंधी परेशानी, कुपोषण व लिवर रोगों का संकेत देते हैं। फंगल इन्फेक्शन के कारण पूरा नाखून ही पीला हो जाता है। कई बार पीलिया, थाइरॉएड, मधुमेह और सिरोसिस में भी ऐसा हो सकता है। नाखून पीले व मोटे हैं और धीमी गति से बढ़ रहे हैं तो यह फेफड़े संबंधी रोगों का संकेत हो सकता है।
 
सफेद नाखून 
कई बार नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं तो कई बार वे पूरे सफेद दिखते हैं। नाखूनों की सफेदी लिवर रोगों के अलावा हृदय व आंत की ओर भी संकेत करती है।
 
उभरे हुए नाखून 
बाहर और आसपास की त्वचा का उभरा होना हृदय समस्याओं के अतिरिक्त फेफड़े व आंतों में सूजन का संकेत देता है।
 
नीले नाखून
शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक प्रकार से न होने पर नाखूनों का रंग नीला होने लगता है। यह फेफड़ों में संक्रमण, निमोनिया या दिल के रोगों की ओर भी संकेत करता है।

आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून 
नाखूनों का रंग अचानक आधा गुलाबी व आधा सफेद दिखाई दे तो ऐसा होना गुर्दे के रोग व सिरोसिस का संकेत देता है।
 
लाल व जामुनी रंग 
नाखूनों का गहरा लाल रंग हाई ब्लड प्रेशर का संकेत देता है, जबकि जामुनी रंग के नाखून लो ब्लड प्रेशर का संकेत देते हैं।
 
चम्मच की तरह नाखून
खून की कमी के अलावा आनुवंशिक रोग, ट्रॉमा की स्थिति में भी नाखूनों का आकार चम्मच की तरह हो जाता है और नाखून बाहर की ओर मुड़ जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »