27 Apr 2024, 05:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

खजूर और दूध में है सेहत का खजाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 4:24PM | Updated Date: Apr 5 2018 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छुहारे (खजूर) ग्लूकोज और फ्रक्टोज से भरपूर होते हैं। इसके अलावा भी इसमें ऐसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसीलिए इसे पावर ड्रिंक कहा जाता है। छुहारे वाले दूध के फायदों को देखते हुए जम्मू इंस्टीटयूट ऑफ आयुर्वेद के डॉ. अटल बिहारी त्रिवेदी पुरुषों को रोज एक पाव दूध में छुहारे डालकर पीने की सलाह देते हैं। वे बता रहे हैं पुरुषों के लिए छुहारे वाले दूध के फायदे।
 
पुरुष अगर छुहारे का हलवा खाते हैं तो भी उन्हें फायदा होता है। यह डिश बनाने के लिए छुहारे को बीज निकालकर मिक्सी में पीस लें। अब एक पैन में छुहारे डालें। इसमें दूध, घी मिलाकर हिलाएं। अच्छी तरह मिक्स होने पर गैस बंद कर दें। छुहारे के लड्डू या छुहारा पाक भी पुरुषों की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।
 
इसमें अच्छा खासा प्रोटीन होता है जो मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। दूध और खजूर में मौजूद आयरन खून की कमी यानी एनीमिया से बचाने में कारगर साबित होता है। दूध में खजूर मिलाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे त्वचा निखरती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से कब्ज की दिक्कत दूर होती है1 इसमें कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता जो दिल को हेल्दी बनाकर रखता है।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »