27 Apr 2024, 02:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

हेल्‍थ के लिए फायदेमंद है दलिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 11:24AM | Updated Date: Mar 5 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम में से अधिकतर लोग दलिया (ओटमील) का नाम सुनते ही दूर भागने लगते हैं। लेकिन स्वास्थ की दृष्टी से दलिया का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यूं तो दलिया खाने के फायदे कई है जिसमे शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना, दिल का सुचारू रुप से काम करना और शरीर के मेटाबोल्जिम को स्वस्थ्य बनाए रखना।
 
अगर आप अपने नाश्ते में एक कटोरी दलिया का रोजाना सेवन करते है तो इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रह सकते है. आप दलिया को विभिन्न तरीके से बना सकते है। इसमें पौष्टिक तत्व को बढ़ाने के लिए आप  का मिला सकते है। वेजिटेबल युक्त बना दलिया ने सिर्फ खाने पौष्टिक व स्वादिष्ट होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
 
दलिया में मौजूद विटामिन व प्रोटीन पूरे दिन आपको ऊर्जावान बनाएं रखने में मदद करता है। इसमें लो कैलोरी और फाइबर  की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल को मैंटेन करने में मदद करता है। दलिया के इस्तेमाल से हमारे शरीर में सभी प्रकार के तत्वों की मात्रा को पूरा करता है।
 
शरीर में आयरन की कमी के कारण कई तरह के बीमारी हो सकती है। आयरन की मात्रा कम होने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम हो जाता है। खून की कमी के कारण शरीर में कमजोरी व थकान महसूस होती है। लेकिन दलिया का रोजाना सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। दलिया में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा दलिया खाने से शरीर का तापमान भी मेंटेन रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »