27 Apr 2024, 06:02:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

अच्छी सेहत के लिए रोज पीएं खीरे का पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 3:31PM | Updated Date: Mar 3 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी के मौसम में हर समय गला सूखता है और बार-बार पानी पीने का मन होता है लेकिन कई बार सादा पानी पीने का मन नहीं होता। ऐसे में खीरे का पानी पी सकते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है जिससे यह पेय गर्मी के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा खीरे का पानी पीने से शरीर को और भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानिए इसे बनाने की विधि और फायदों के बारे में-
 
बनाने का तरीका
सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धो लें और इसे आधा छील लें। अब खीरे के छोटे-छोटे टुकड़े करें और इन्हें आधा जग पानी में डाल दें। कुछ देर इस जग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसे पीएं। इस पानी को दो दिन से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
 
स्वस्थ मांसपेशियां
खीरे के पानी का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद सिलिका शरीर के संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखता है। व्यायाम करने के बाद इसका सेवन करने से शरीर को काफी फायदा होता है।
 
मुंह की दुर्गंध
ब्रश करने के बावजूद भी कई बार मुंह से दुर्गंध आती रहती है। ऐसा सिर्फ पेट में गर्मी होने की वजह से होता है। ऐसे में खीरे का पानी पीने से पेट की गर्मी कम होती है और इससे मुंह के तलवे पर जमा होने वाले जीवाणु भी नष्ट होते हैं जिससे सांसों से बदबू नहीं आती।
 
वजन कम
इस पेय में कैलोरी की बहुत कम मात्रा होती है। ऐसे में इसे पीने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है।
 
विटामिन और मिनरल्स
खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। यह सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
 
पेट को रखता है साफ
इसमें विटामिन सी और बीटा कैरोटिन एंटी-आॅक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। नियमित रूप से खीरे के पानी का सेवन करने से पेट साफ रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »