27 Apr 2024, 00:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

आलू के छिलके के फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 1:15PM | Updated Date: Feb 21 2018 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आलू में पोटैशि‍यम की अच्छी मात्रा पाई जाती है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है। इसलिए आलू के छिलके को ब्लड प्रेशर मैंटेने करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
 
आलू का छिलका मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू के छिलके खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है. और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।
 
आलू में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आलू के छिलकों को अन्य सब्जियों के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है. इससे खून की कमी दूर होती है और एनीमिया का खतरा कम हो जाता है।
 
आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है. विटामिन बी3 ताकत देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद नैसीन कार्बोज को एनर्जी में कंवर्ट करता है। इसलिए आलू के छिलके का प्रयोग करना सही माना जाता है।
 
आलू के छिलके में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर हमारे डायजेस्टिव सिस्टम ठीक करने में मदद करता है। इसलिए हमें फाइबर को अपने खाने में जगह देनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »