26 Apr 2024, 13:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बार-बार पेट फूलने की अगर हो शिकायत तो संभल जाइए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 12:11PM | Updated Date: Aug 9 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आम तौर पर खान-पान में अनियमितता हमारे पेट को विभिन्न प्रकार से हानि पहुंचाती है। इन हानियों में से एक है पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या, यह कई बार लैक्टोज इनटॉलेरेंस और कभी-कभी कैंसर के कारण भी हो सकती है। अगर आप भी पेट फूलने की समस्या महसूस कर रहे हैं, तो आपको लक्षणों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
 
विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति कभी-कभी स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार पेट फूलने के कारण और लक्षणों को जानना बहुत जरूरी है ताकि समय रहते इसका इलाज कराया जा सके। पेट फूलने की समस्या खराब खानपान, तनाव, दवाओं और प्रदूषण के कारण हो सकती है।
 
पेल्विक पेन - यह वास्तव में ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। यह अन्य लक्षणों के साथ भी होता है जैसे खाने के तुरंत बाद पूरी तरह से पेट फूलना महसूस करना, अचानक पेशाब या शौच आना आदि। 
 
वजन कम होना - यह गंभीर रोग का एक संकेत है। इस आॅटोइम्यून बीमारी के सबसे आम लक्षण दस्त, वजन घटना आदि है।
 
पेट की ऐंठन - यदि पेट के बाईं ओर ऐंठन महसूस करते हैं, तो आपको डायवर्टीकुलिटिस हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें छोटे
पाउच कोलन के निचले हिस्से के अस्तर में विकसित होते हैं और सूजन बन जाते हैं।
 
क्लैमाइडिया/गोनोरिआ संक्रमण - यदि आपका पेट फूला हुआ हो तो इससे बदबूदार गैस आ सकती है, तो यह एसिडिटी से संबंधित स्थितियों जैसे क्लैमाइडिया या गोनोरिअल संक्रमण के कारण हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »