26 Apr 2024, 16:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

देर रात डिनर करने से होती हैं ये पांच बीमारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 10:58AM | Updated Date: Aug 5 2017 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खाने का भी बहुत महत्व होता है। अगर सही समय पर सही डाइट ली जाए, तो यह आपको हेल्दी और फिट रखती है। इसलिए सोने से करीब 2-3 घंटे पहले डिनर करना एक बेहतर आॅप्शन माना गया है। इससे स्वस्थ संबंधी समस्याएं कम होती है। लेकिन अकसर देर रात खाना खाने से हम अनजाने में कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देते हैं। 
 
जानें कौन सी हैं ये 5 बीमारियां

दिल संबंध समस्याएं
देर रात खाना खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती है। 
 
तनाव
लेट खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने से खाना पूड पाइप में आने लगता है। इससे नींद पूरी नहीं होती और तनाव व हाई ब्लड प्रैशर संबंधी समस्या हो सकती है। 
 
मोटापा
देर से डिनर करने के बाद लोग अकसर तुरंत सो जाते हैं। इससे उनके शरीर में गया खान फैट में बदलने लगता है। जो मोटापे को बढ़ावा देता है। 
 
डायबिटीज
मोटापे से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जो डायबिटीज को दस्तक देता है। 
 
कब्ज और एसिडिटी
खाने के सही तरीके से नहीं पचने के कारण कब्ज और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »