26 Apr 2024, 06:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बॉडी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाती है नाशपाती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 11:22AM | Updated Date: Jul 10 2017 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों में मिलने वाली नाशपाती सेहत की दृष्टि से एक बहुत ही अच्छा फल है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रेमचंद्र प्रसाद ने बताया कि इस फल के पूरे लाभ उठाना चाहते हैं, तो कभी भी इस फल के छिलके उतार के न खाएं, क्योंकि इसके छिलकों में कुछ ऐसे न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।
 
- आयरन से भरपूर नाशपाती हमारी बॉडी में खून की कमी को पूरा करके उसमे हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है। अगर आप एनीमिया की बीमारी से ग्रसित है तो नाशपाती का सेवन लाभकारी रहेगा।
- यह हमारी बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाती है और हमारी पाचन क्रिया को ठीक करके पेट की बीमारियों से बचाव करती है।
- इसमें बोरोन भरपूर मात्रा में पाया जाने के कारन यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है। स्वस्थ शरीर के लिए रोज एक नाशपाती का सेवन काफी होता है।
- मोटापे से परेशान लोगो के लिए नाशपाती का सेवन फायदेमंद होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »