27 Apr 2024, 10:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

चुकंदर ज्यादा खाने से हो सकता है ये नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 10:21AM | Updated Date: May 9 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक तो है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन हानि भी पहुंचा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, कम मात्रा में प्रोटीन, वसा, विटामिन, मैग्नीशियम होता है। ये चीजें चुकंदर को स्वास्थ्य के लिए लाभददायक बनाती हैं, तो इनके अधिक सेवन से हानि भी होती है। चुकंदर का ज्यादा सेवन मितली, पेट खराब और डायरिया का कारण बन सकता है।
 
चुकंदर में मौजूद बीटेन नामक तत्व के कारण ऐसा होता है। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि चुकंदर में मौजूद बीटेन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है। इससे किडनी की पथरी की आशंका बढ़ जाती है। चुकंदर का रस शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम करता है, जो कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं घेर सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »