26 Apr 2024, 10:44:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सुबह उठते ही 60 सेकेंड के अंदर पिएं पानी, होंगे कई फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 11:50AM | Updated Date: May 1 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आपको स्वस्थ रहना है तो रोज सुबह उठते ही तुरंत पानी पीएं। ज्यादा मात्रा में पानी पीकर स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
 
अपने दिन की शुरुआत शरीर को हाइड्रेट करने से करें, और यह आपके लिए बहुत अच्छा है। जब हम सुबह उठते हैं तो हम अन्दर से पूरी तरह सूख चुके होते हैं। इसलिए हमको सुबह उठते ही पानी पीना चाहिए।
 
स्किन ग्लो करेगी : किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।
 
भूख बढ़ाए : जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है।
 
मुंहासे : मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।
 
गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं: किडनी खून में एकत्र होने वाले ज़हर को बाहर निकालने का काम करती है और वे खून से सारी अशुद्धियों को दूर करती हैं। अत: इस काम के लिए उन्हें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »