26 Apr 2024, 20:09:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जानिए, तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 2:11PM | Updated Date: Apr 1 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयुर्वेद में पंचधातु के बर्तनों में खाना अच्छा बताया गया है और इसके फायदों को साइंस भी मानता है। इसी तरह तांबे के बर्तन की भी ऐसी ही कुछ खासियत हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
 
थाइराइड की समस्या को करता है नियंत्रित :
थायरेक्सीन हॉर्मोन में आयी गड़बड़ी के कारण थाइराइड उत्पन्न होता है। इसके मुख्य लक्षण तेजी से वजन घटना और बढ़ना होता है। इसके अलावा थकान महसूस होना भी इसी का लक्षण है।
 
डॉक्टरी जाँच में पाया गया है तांबे में रखा पानी शरीर में आए थायरेक्सीन हॉर्मोन के असंतुलन को संतुलित करता है जिससे थाइराइड ग्रंथि ठीक से काम करना प्रारंभ कर देती है। इसीलिए कहते है कि तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से कई रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।

गठिया रोग में है एक फायदेमंद उपचार :
आज के समय में गठिया और जोड़ो का दर्द आम समस्या बन गया है। जिसके कारण हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से परेशान रहता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन ये सत्य है।
 
यदि गठिया के रोग से ग्रसित व्यक्ति रोजाना तांबे के पात्र में रखे जल का सेवन करे तो उसकी समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। तांबे में Anti Inflammatory गुण पाए जाते है जो जोड़ो के दर्द और जोड़ो में सूजन के कारणों को खत्म करता है।
 
दिल को रखे स्वस्थ जिससे बीमारियों का ख़तरा हो कम :
आज कल के व्यस्त समय के कारण अधिकतर लोग तनावग्रस्त रहते है जिसके कारण दिल की बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
 
इससे बचने के लिए प्रतिदिन रात को तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करें। इससे पुरे शरीर में रक्त का संचार अच्छा रहता है। इसके अलावा cholesterol और दिल की बीमारिया भी नियंत्रित रहती है।
 
खून की कमी को करे दूर :
अधिकतर भारतीय महिलाओं में खून की कमी और अनीमिया की समस्या पायी जाती है। कहते है शरीर की अधिकतर क्रियाओ में तांबा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
ये शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके उन्हें रक्त धमनियों में प्रवाहित करता है। जिससे रक्त की कमी और इसके विकार की संभावना कम हो जाती है। इसीलिए आयुर्वेद में भी तांबे के पात्र में रखे पानी पीने की सलाह दी जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »