26 Apr 2024, 07:56:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्भनिरोधक गोलियों से महिलाओं को नहीं होता 20 साल तक कैंसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 7:34PM | Updated Date: Mar 22 2017 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाएं 20 साल तक अलग-अलग कैंसर से महफूज रहती हैं। यह दावा एक अध्‍ययन में किया गया है।
 
गर्भनिरोधक गोलियों के असर को लेकर सबसे लंबे समय तक चले इस अध्ययन में पाया गया कि इन गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं को आंत अथवा गर्भाशय का कैंसर होने का जोखिम बहुत कम हो जाता है।
 
ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ आबरदीन द्वारा कराए गए अध्ययन में उन महिलाओं में सभी तरह के कैंसर के जोखिम पर विचार किया गया जो गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं।
 
अध्ययन के नतीजों से पता चला कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं में जीवन के उस हिस्से में कैंसर का खतरा बहुत कम होता है जब आमतौर पर कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस अध्ययन में 46,000 महिलाओं को शामिल किया गया और 44 वर्ष तक इस अध्ययन को अंजाम दिया गया।
 
अध्ययन से जुड़ी डॉक्टर लीजा इवरसन ने कहा, ‘‘44 वर्षों के अध्ययन में पाया गया कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं को आंत अथवा गर्भाशय का कैंसर होने का जोखिम बहुत कम हो जाता है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »