26 Apr 2024, 15:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

नारियल पानी में समाएं हेल्‍‍थ के गुण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2016 4:28PM | Updated Date: May 20 2016 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैल्थ डेस्क। नारियल पानी प्यास बुझाने का एक स्वादिष्ट विकल्प है लेकिन इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह से प्राकृतिक होता है। नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

1. नारियल आपको मोटापे से बचाता है। क्योंकि ताजे नारियल में जिंक की मात्रा भरपूर होती है।


2. यदि आपको दस्त ने परेशान कर दिया है, और पेट में दर्द हो तो आप नारियल का पानी का सेवन करें क्योंकि इसमें विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है।


3. नारियल के सेवन करने से आपको भूख की इच्छा कम लगेगी और आपका वजन भी नियंत्रित हो सकेगा। यानि नारियल मोटापा कम करता है।


4. यदि आप नारियल का पानी नियमित रूप से लेते हैं तो यह आपकी मधुमेह यानि डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित करेगा।


5. नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो हाइपरटेंशन और दिल के दौरे को कम करने में लाभदायक होता है।


6. नारियल पानी को पीने से गुर्दे में होने वाली पथरी के खतरे को रोका जा सकता है।


7. नारियल पानी पीने से आपकी त्वचा को साफ रहती है और नारियल पानी को चेहरे पर लगाने से यह चेहरे के दाग, धब्बों और मुंहासों को दूर करता है।


8. नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी को रोकने में सहायक होता है।


9. चोट-मोच या सूजन होने पर नारियल के बुरादे को हल्दी में मिलाकर उसका लेप बनायें और इस लेप को चोट या मोच वाले स्थान पर लगाने से दर्द में राहत मिलती है।


10. बुखार में जब प्यास बार-बार लगती हो तब आप जटा वाले नारियल की जटा को जलाकर उसे गर्मपानी में डाल दें और ठंडा होने पर उसे रोगी को पिलाते रहें। इससे रोगी की प्यास मिटेगी।


11. नारियल के तेल को बालों पर लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं साथ ही सिर पर इस तेल की मालिश से सिर को ठंड़क मिलती है।


12. गर्भवती महिला यदि स्वस्थ संतान चाहती है तो कच्चे नारियल के कुछ टुकड़ों को प्रतिदिन चबाकर उसका सेवन करें।


13. कच्चे नारियल का पानी का नियमित सेवन से पेशाब से संबंधित रोगों में आराम मिलता है।


14. नारियल पानी पीने से रक्त-विकार दूर होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »