08 May 2024, 08:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दिखने में छोटा पर है गुणों से भरपूर अंगूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2015 1:21PM | Updated Date: Apr 17 2015 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल बाजारों में अंगूर की आमद खूब हो रही है और इस मौसम में अंगूर खाने के कई फायदे भी हैं। इस समय जिधर से भी गुजरिए ठेलों और दुकानों पर हरे-हरे अंगूर के गुच्छे दिख ही जाते हैं और उनको देखकर मुंह में बरबस लार टपकने लगती है। और ऐसा हो भी क्यों नहीं आखिर ऐसा कौन है, जिसे अंगूर खाना पसंद नहीं।
 
इन्हें खाने से प्यास तो बुझती ही है, साथ ही ये अंदरूनी ठंडक भी पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं अंगूर शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही कब्ज, थकान और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करती है। अंगूर में विटमिन ए, सी, बी6 और कई मिनरल्स होते हैं। 

आइए, आज हम अंगूर के ऐसे ही कई फायदों के बारे में और विभिन्न बीमारियों में इससे होने वाले लाभ पर डालते हैं - 
 
अस्थमा
अंगूर का इस्तेमाल कई रोगों के उपचार में होता है। विशेषतया: यह अस्थमा रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पानी अस्थमा की आशंका को काफी कम कर देता है।
 
दिल की बीमारी 
अंगूर खून में नाइट्रिक आॅक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे खून में क्लाटिंग नहीं होती। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-आॅक्सिडेंट्स ऐलडीऐल कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करता है। फ्लेबोनॉइड्स की ज्यादा मात्रा भी एंटी-आॅक्सिडेंट का काम करती है, जो दिल को सुरक्षित रखने में कारगर साबित होती है।
 
हड्डियों के लिए
अंगूर कॉपर, आयरन और मैंगनीज का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। रोज अंगूर खाने से आॅस्टियोपोरायसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मैंगनीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है जो नर्वस सिस्टम को सही रखता है।
 
माइग्रेन 
पके अंगूर के रस से माइग्रेन में आराम मिलता है। सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना फायदेमंद होता है। रेड वाइन को  माइग्रेन की वजह माना जाता है, पर अंगूर के जूस से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
 
कब्ज 
अंगूर कब्ज से भी राहत दिलाता है, क्योंकि इसमें मौजूद आॅर्गेनिक ऐसिड, शुगर और सेल्यूलोज की मात्रा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। इसमें खाने को पचाने वाले रेशे पाए जाते हैं जो आंतों को साफ रखते हैं। 
 
थकान 
अंगूर का जूस पीने से शरीर में आयरन और मिनरल्स की मात्रा बनी रहती है, जो थकान जैसी समस्या से भी आपको कोसों दूर रखती है। वैसे तो ऐनीमिया आम समस्या है, लेकिन महिलाओं में यह सबसे ज्यादा पाई जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »