27 Apr 2024, 04:20:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दिनोंदिन बढ़ रहें है गंजेपन की ओर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2015 3:10AM | Updated Date: Aug 27 2015 3:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब किसी से आप किसी के अपियरेंस की बात करते हैं तो लुक, कपड़े और उसके बोलने-चलने के साथ उसके बालों की भी बात बताते हैं। लेकिन इससे दुखदायी किसी के लिए और क्या होगा कि अगर कोई तीसरा आदमी गंजा कहकर आपको संबोधित करे?

आप चाहें तो गंजेपन को कुछ आसान से तरीके अपनाकर हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। ये ‌पांच सुपर फ्रूट को अपना दोस्त बनाकर आप गंजेपन को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।

आखिर क्या हैं ये सुपर फ्रूट्स आप भी जान लीजिए। अगर किसी ऐसे को जानते हैं जिसके बाल तेजी से झड़ रहें हैं, तो उन्हें भी इन फलों के बारे में बता सकते हैं।


सेब और स्ट्रॉबेरी आपके साथी

स्ट्रॉबेरी तो वैसे भी सबका पसंदीदा फल होता है। मेनएक्सपी में छपी एक खबर के मुताबिक स्टॉबेरी में जमकर सिलिका पाया जाता है। इससे गंजेपन को रोका जा सकता है। इसे खाने के बालों की बढ़त भी होती है।

साथ ही अगर आप सेब भी खाते हैं तो खुदका दो तरह से बचाव करते हैं। इसमें पाया जाने वाला प्रचूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन बालों को टूटने से बचाते हैं।

ये भी कहा जाता है कि सेब खरीदते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि सेब ज्यादा चमकीले ना हों। अत्यधिक चमकते हुए सेब कलरिंग और वैक्स किए हुए होने के खतरे में होते हैं। इसलिए बचकर, जांचकर ही इनको खरीदें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »