19 Mar 2024, 09:58:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बॉडी बनाने के लिए नॉन वेज खाने वाले जरूर पढें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 1:00AM | Updated Date: Jun 23 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप इसे हजम कर गए तो समझ लीजिए कि बॉडी बनाने का बड़ा हथियार आपके हाथ लग गया। नॉन वेज खाने वाले पहलवान तो मीट, मछली अंडे से अपनी जरूरतें पूरी कर लेते हैं पर शाकाहारी लोगों के लिए जरूरत का प्रोटीन जुटाना इतना आसान नहीं होता। हमारा यह शेक बॉडी बनाने वाली सभी जरूरी चीजों का कॉम्‍बो पैक है। ये प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहार्डड्रेट, फैट, ओमेगा थ्री फैटी एसिड और तमाम हेल्‍दी चीजों से लैस है।

नोट करें, क्‍या-क्‍या पड़ेगा
दूध 400 ग्राम, दो केले, दो बड़े चम्‍मच ओट्स, दो बड़े चम्‍मच शहद, 200 ग्राम आइक्रीम (बर्फ वाली नहीं कप या ब्रिक वाली), एक चम्‍मच कॉफी, एक चम्‍मच ग्रीन टी पत्‍तों वाली, एक चम्‍मच फ्लैक्‍स सीड उर्फ अलसी, दस काजू, तीन अखरोट की गिरी, एक चम्‍मच पी नट बटर या सादा मक्‍खन, आधा सेब, चार स्‍ट्रॉबेरी, दो दाने इलाइची और एक चम्‍मच व्‍हे प्रोटीन।
किसका क्‍या काम
वैसे तो सब चीजों का काम आपस में मिलाजुला है हुआ मगर हम मोटे तौर पर उन्‍हें एक दूसरे से अलग कर सकते हैं। दूध, आइसक्रीम और व्‍हे प्रोटीन – प्रोटीन के लिए है। ओट्स और केले फाइबर व कार्बोहाईड्रेट के लिए हैं और सेब विटामिन की खातिर डाला गया है। स्‍ट्रॉबेरी मसल्‍स की रिकवरी में मददगार होती है। अलसी या फिर फ्लैक्‍सी सीड से आपको ओमेगा थ्री फैटी एसिड मिलता है, जो मछली में पाया जाता है। अखरोट हड्डियों के लिए मिलाया गया है और काजू व मक्‍खन फैट के लिए। वहीं कॉफी और ग्रीन टी को एंटीऑक्‍सीडेंट़स व मेटाबॉलिज्‍ब तेज करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। शहद का काम शेक को मीठा करना और आपको ढेर सारी कैलोरी देना है। रही इलाइची, वो तो बस स्‍वाद और सुगंध के लिए है।
कैसे बनाएं शेक
ये तो कोई बताने वाली बात नहीं है। बस सबकुछ शेकर में डालें और मशीन में फिट करके घरघरा दें। शुरू में दूध बस 200 ग्राम ही डालना। कम से कम पांच मिनट लगेंगे सारी चीजों को ठीक से मिक्‍स होने में। सब चीजें ठीक से मिक्‍स हो जाएं तो फिर बाकी का दूध डालकर दस सेकेंड के लिए मशीन फिर चला दें। अगर बहुत गाढ़ा हो गया है तो बाद में बर्फ भी डाल देना थोड़ा हल्‍का हो जाएगा। दो चार बार बना लेंगे तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि इसे कैसे बनाना है।
जरा ध्‍यान दें
इनमें से एक आध चीज कम हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर हो सके तो इन सारी चीजों को आधा-आधा करके दो बार में बनाएं और पिएं। वो हाजमे के हिसाब से भी ठीक रहेगा। यह शेक वेट गेन करने वालों के बड़े काम का है। अगर आप लीन बॉडी के चक्‍कर में हैं तो फिर इनमें से कई चीजें अलग करनी पड़ेंगी। अगर आप दबाकर कसरत कर रहे हैं तो फिर कोई डरने वाली बात नहीं
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »