26 Apr 2024, 06:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मी और बरसात में भी फलों से अपने चेहरे को बना सकते है खूबसूरत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:24AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी हो या बरसात का मौसम दोनों मे ही त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है. शरीर मे त्वचा एक ऐसा हिस्सा है जो साफ दिखाई दे तो ही सभी को अच्छी लगती है। लेकिन चेहरे को खूबसूरत बनाये रखने के लिए आपको चेहरे के लिए कई तरह के उपाय अपनाने पड़ते हैं. ऐसे मे फल एक ऐसे उपाय है जो चेहरे को प्राकृतिक तौर से सुंदर बनाते है।

जामुन का फेसपैक- जामुन के फेसपैक के उपयोग से त्वचा मे दाग और मुहाँसे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक मुट्ठी जामुन के बीज ले और तीन आम की पत्त्तियाँ को एक साथ पीस ले. इसके बाद इसे चेहरे पर लगा ले और 30 मिनट बाद चेहरा धो ले। 

आम का फेसपैक- आम मे विटामिन ए और सी दोनों पाए जाते है जो त्वचा को पोषित, मुलायम और चमकदार बनाते है। इसमें 1 चम्मच पिसा हुआ बादाम ले, 1 चम्मच ओट और 1 चम्मच निम्बू का रस डालकर मिला ले फिर इसमें आम का गुदा निकालकर अच्छे से निम्बू बादाम वाले मिश्रण मे मिला ले. इसे फिर चेहरे पर लगा ले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »