19 Mar 2024, 15:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने घरवालों के लिए काम से ली छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 1:44PM | Updated Date: Jun 22 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने घरवालों के लिए काम से छुट्टी ले ली है। दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में काम कर रही हैं, जिसमें वो रानी पद्मिनी के रोल में हैं। फिल्म में रणबीर सिंह और शाहिद कपूर की भी अहम् भूमिका है।दीपिका फिल्म पद्मावती को लेकर काफी व्यस्त रही हैं लेकिन इसके बावजूद जब परिवार की बात आती है तो दीपिका अपने बिज़ी शेड्यूल में से वक्त निकालने में पीछे नहीं रहती हैं। दीपिका ने घरवालों के लिए फिर से छुट्टी ले ली है।
 
हाल ही में अपने पापा का जन्मदिन मनाने के लिए दीपिका अपने घर बेंगलुरू गयी थीं हालांकि उन्हें छुट्टियों से वापस आना था लेकिन दीपिका ने अपनी छुट्टियां आगे बढ़ा दी है और इसकी वजह खास है। हाल ही में उनके माता-पिता ने नए घर में शिंफ्टिंग की है। दीपिका की चाहत थी कि वह अपने पेरेंट्स को शिफ्ट करवाने के बाद ही अपने काम में जुटें,  इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह घर पर थोड़ा वक्त और लेंगी। दीपिका की खुद की यह चाहत थी कि वह अपने घर को अपने हाथों से सजाये, इसलिए भी उन्होंने घर पर वक्त देना ठीक समझा और तय किया कि वह अपने हिसाब से घर को लुक देंगी। दीपिका मानती आयी हैं कि भले ही आप जिंदगी में कितनी भी तरक्की हासिल कर लें, यह  जरूरी है कि आप अपनी जड़ को कभी भी न भूलें। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने घर आती जाती रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »