25 Apr 2024, 15:40:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'XXX 4' में फिर विन डीजल के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 5:46PM | Updated Date: Jun 13 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर रही हैं। हाल ही में दिपिका ने xxx रिटर्न ऑफ जेंडर केज नाम की फिल्‍म में काम किया था। यह फिल्‍म डीजे कारुसो के डायरेक्शन में बनी XXX: Return of Xander Cage' में दीपिका और विन डीजल की केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई थी। 
 
दिपिका पादुकोण के लिए खुशखबरी है की वो XXX 4 का भी हिस्सा बनने वाली हैं। डायरेक्टर डी.जे. कैरूसो ने ट्विटर पर फैन्स को यह जानकारी दी है। इस ट्वीट के बाद किसी फैन ने जानना चाहा कि इस सीक्वल में दीपिका के अलावा उनके कौन-कौन से को-स्टार फिर से नजर आने वाले हैं, तो इस पर उन्होंने रिप्लाई किया, 'इसमें सभी होंगे।' यानी इस सीक्वल में रूबी रोज, विन डीजल, नीना दोब्रेव और दीपिका फिर से एक साथ टीम-अप होने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »