मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान परिणीति व्हाइट टॉप के साथ पीच कलर के पैंट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने पीच कलर का ब्लेजर कैरी किया है। मिनिमल मेकअप, शेड्स, पिंक ग्लॉस उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक हाथ में पर्स और दूसरे में गिलास थाम रखा था। एयरपोर्ट पर परिणीति का स्वैग देखते ही बन रहा है।