20 May 2024, 02:56:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Salman Khan के घर फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्थान से गिरफ्तार हुआ 5वां आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2024 12:27PM | Updated Date: May 7 2024 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान से 5वां आरोपी मोहम्मद चौधरी गिरफ्तार हुआ। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने ये गिरफ्तारी की है। मोहम्मद चौधरी पर शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल को पैसे देने और सलमान के घर की रेकी करने का आरोप है। आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से मुंबई लाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और 5 दिन की कस्टडी मांग सकती है। 

हालही में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली थी। अनुज पर शूटरों को हथियार मुहैया करवाने का आरोप था। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने चादर के जरिए फांसी लगाकर सुसाइड की थी। आरोपी को रात में सोने के दौरान चादर दी गई थी। सुबह रुटीन चेक के लिए जब पुलिस टीम उसकी बैरक में पहुंची तो अनुज बेहोश हालात में मिला था। बाद में पुलिस आरोपी अनुज थापन को जीटी हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई।

सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर 14 अप्रैल की सुबह 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 16 अप्रैल को गुप्ता और पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने दावा किया कि जब गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा था तो पाल ने कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक को सूरत की तापी नदी से बरामद कर लिया गया था। इस दौरान कुछ जिंदा कारतूस भी मिले थे। सलमान के घर पर गोली चलाने वाले युवकों विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वो सलमान के घर गोलीबारी को अंजाम देकर मुंबई से सड़क के रास्ते सूरत पहुंचे थे। यहां से वे ट्रेन से भुज की ओर गए, जहां यात्रा के दौरान उन्होंने पिस्तौल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »