26 Apr 2024, 13:59:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ब्रजराज होंगे कर्मचारी चयन आयोग के नये अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 1:28AM | Updated Date: Oct 23 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन सचिव ब्रजराज शर्मा को कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि संजीव नंदन सहाय को ऊर्जा सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्त समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये हैं जबकि 13 अन्य अधिकारियों को प्रोन्नत किया है। सरकार ने गृह मंत्रालय में अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय में विशेष सचिव संजीव गुप्ता को उसी विभाग में सचिव नियुक्त किया है। अल्पसंख्यक कार्य सचिव सैलेश को सचिव लोक उपक्रम बनाया गया है। उत्तर प्रदेश कैडर से आये आलोक टंडन को सचिव प्रशासनिक सुधार एवं जनशिकायत बनाया गया है। उन्हें पेंशन एवं पेंशनर कल्याण सचिव का भी प्रभार दिया गया है।

वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग में विशेष सचिव प्रमोद कुमार दास को अल्पसंख्यक कार्य सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ सिन्हा को गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन सचिव नियुक्त किया गया है।ओडिशा कैडर से आये तुहिन कांत पांडेय को वित्त मंत्रालय में निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार को विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव राजेश भूषण को कैबिनेट सचिवालय में समन्वयन सचिव नियुक्त किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »