26 Apr 2024, 07:58:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

10 दोस्तों को डेंगू के बारे में जागरूक करने की केजरीवाल की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 8:38PM | Updated Date: Sep 22 2019 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू और चिकनगुनिया के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार की अनोखी मुहिम के तहत राजधानीवासियों से 10 चैम्पियन जोड़ने की अपील की है। सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो जारी करके श्री केजरीवाल ने ‘10 हफ्ते, 10 बजे और 10 मिनट’ अभियान के तहत इसमें '10 चैंपियन' जोड़ने की बात की है।
 
उन्होंने ने लोगों से 10 दोस्तों को फोन करके इस अभियान से जोड़ने की अपील की है। ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ मुहिम का आज चौथा रविवार है। इस अभियान में केजरीवाल को बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटरों और उपराज्यपाल के अलावा बड़े अधिकारियों का समर्थन भी मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘आज 10 मिनट घर की जांच करने के बाद मैंने अपने 10 दोस्तों को फोन करके उन्हें अपने घरों की चेंिकग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »