26 Apr 2024, 10:00:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वादे को पूरा करना बड़ी चुनौती :गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 7:41PM | Updated Date: Apr 25 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी से बड़ी चुनौती वह चुनाव प्रचार के दौरान किये गये वादे को पूरा करना मानते हैं। क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी को वह बड़ी चुनौती नहीं मानते हैं बल्कि चुनाव अभियान के दौरान वह लोगों से जो वादा करते हैं उसे पूरा करने को वह बड़ी चुनौती समझते हैं। वह आलोचना की राजनीति नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों के प्रत्याशियों ने उनकी आलोचना की है लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। भाजपा और अन्य पार्टियों के बीच बड़ा अंतर है और वह बना रहेगा। यह अंतर विकास, मिशन और वादों का है। मेरा मिशन पूरी तरह से स्पष्ट है। उन्होंने ईमानदारी से, खुले दिल से क्रिकेट खेला है और इसी ईमानदारी से वह भाजपा में शामिल हुये हैं। वह आतिशी या अरविन्दर सिंह लवली की आलोचना नहीं करेंगे। कांग्रेस लवली तथा आम आदमी पार्टी ने आतिशी को उम्मीदवार बनाया है।

गंभीर ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्वी दिल्ली सीट को दिल्ली का बेहतरीन निर्वाचन क्षेत्र बनाने को कहा है। वह हमेशा पांच साल के दौरान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन और विकास को लेकर किये गये कार्य की बात करेंगे। वह विरासत को आगे बढाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को लंदन नहीं बना सकते लेकिन हम दिल्ली को दिल्ली बनाने का प्रयास करेंगे। लोगों को प्रदूषण से मुक्त कराने तथा उन्हें स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। गंभीर हाल में भाजपा में शामिल हुये थे और उसी समय से उन्हें भाजपा का उम्मीदवार बनाने की अटकलें लगायी जा रही थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »