26 Apr 2024, 10:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में लगी आग - टला बड़ा हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 4:08PM | Updated Date: Apr 25 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान में अचानक आग लग गई। विमान के ऑक्जिलियरी पावर यूनिट में उस समय आग लगी जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
 
यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या बी777-२००-एलआर में हुई। यह विमान दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहा था। हवाई अड्डे पर जब विमान का मरम्मत कार्य चल रहा था तब इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। विमान के एसी मरम्मत कार्य के बाद उसे रवाना होना था।
 
मगर विमान में अचानक आग लगने से उड़ान को रद्द करना पड़ा है। 25 अप्रैल को रवाना होने वाली उड़ान अब १०.०० बजे के आसपास रवाना होगी। बोइंग विमानों को लेकर पिछले दिनों में कई घटनाएं ना केवल भारत में बल्कि दुनिया भर से सामने आई हैं। इंथियोपिया में बोइंग विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरी दुनिया बोइंग विमान को लेकर अलर्ट पर हैं। चीन, इथियोपिया, सिंगापुर समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने बोइंग की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »