26 Apr 2024, 12:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री के पद को लेकर भूपेश से किसी टकराव से सिंहदेव का इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 3:48PM | Updated Date: Sep 16 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के मुख्यमंत्री के पद को लेकर बघेल एवं उनके बीच टकराव के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नही है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे सिंहदेव ने रेणुका सिंह के बयान के बारे में आज यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री के पद पर किसे कितने समय तक रहना है ये पार्टी हाईकमान तय करता है और यह शुद्ध रूप से पार्टी के भीतर की बात है। रेणुका सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर क्रिकेट मैच चल रहा है।
 
उन्होने कहा कि ऐसा कोई भी क्रिकेट मैच कांग्रेस में नहीं खेला जाता है जिसमें पद को लेकर कोई बात होती है।उन्होने कहा कि कोई भी जीवन भर मुख्यमंत्री नहीं रहता है और कोई कब तक मुख्यमंत्री रहेगा ये निर्णय पार्टी हाइकमान का ही होता है। हालांकि सिंहदेव ने इस बात को स्वीकारा कि मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई वर्ष के लिए बात हुई थी, लेकिन भविष्य में क्या फैसला लेना है ये पार्टी का अन्दरूनी मामला है और इसे पार्टी ही तय करेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »