08 May 2024, 06:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

भारतीयों के लिए लोकप्रिय शिक्षा स्थान बना ऑस्ट्रेलिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2015 3:32PM | Updated Date: Jun 29 2015 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया एक लोकप्रिय शिक्षा स्थान के तौर पर तेजी से उभर रहा है क्योंकि इस साल पहले चार महीनों के दौरान भारतीय छात्रों का पंजीकरण बढ़कर 48,000 हो गया है जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह करीब 37,000 था।
 
ऑस्ट्रेलिया में विश्वविद्यालयों और संस्थानों में विदेशी छात्रों को भेजने के मामले में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर बना रहा। इस साल पहले चार महीनों (जनवरी-अप्रैल) में छात्रों की कुल संख्या पिछले साल के 36,964 की तुलना में 48,311 थी।जिन क्षेत्रों में छात्रों के पंजीकरण की संख्या बढ़ी है उनमें उच्च शिक्षा का क्षेत्र शामिल है। इसमें जनवरी-अप्रैल के दौरान छात्रों के पंजीकरण की संख्या पिछले साल रहे 17,694 की तुलना में 25,439 थी।
 
वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (वीईटी) क्षेत्र में इसी समय में भारत से आने वाले छात्रों का पंजीकरण इस साल 18,350 से अधिक था जो पिछले साल 16,772 था। ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में से विक्टोरिया में उच्च शिक्षा के लिए सर्वाधिक भारतीय छात्रों का पंजीकरण हुआ जो इस साल जनवरी-अप्रैल के दौरान 11,000 से अधिक था। पिछले साल इसी समय में यह संख्या 7,611 से अधिक था।
 
मेलबर्न स्थित भारतीय महावाणिज्य मोनिका जैन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत के साथ विक्टोरिया का कारोबार बहुत सकारात्मक था और ऑस्ट्रेलियाई राज्य में भारतीय छात्रों का बाजार वाकई में बढ़ा है। एनएसडब्ल्यू के श्रम मंत्री ल्यूक फोले ने हाल में भारतीय छात्रों के लिए भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के दरवाजे खोलने की मांग की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »